Home आवाज़ न्यूज़ तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, छह लोगों की दर्दनाक मौत, कई...

तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, छह लोगों की दर्दनाक मौत, कई मजदूर घायल..

0
🔊 खबर सुनें

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। इस हादसे में छह लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषड़ विस्फोट हुआ है। इस हादसे में छह लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे की सूचना मिलने ही तुरंत पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने फैक्ट्री से अब तक छह शव बरामद किए हैं।

इस भीषड़ हादसे में फैक्ट्री के ही छह कर्मचारियों की मौत हो गयी हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में चार कमरे थे, जो धमाके के बाद प[पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। फ़िलहाल हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अधिकारी ने बताया कि विरुधुनगर में फैक्ट्री से अब तक छह शव बरामद किए गए हैं, और बचाव अभियान अभी जारी है।

बता दे की तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में कई पटाखा फैक्ट्री हैं और यहां पहले भी ऐसे कई हादसे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बीते साल हुए एक हादसे के बाद पटाखा फैक्ट्रियों में सेफ्टी रेगुलेशन की जांच करने का निर्देश भी दिया था। हालांकि इसके बावजूद भी वहां हादसे नहीं रुक रहे हैं। सीएम स्टालिन ने श्रमिकों से भी बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि उन्होंने फैक्ट्री मालिकों को सभी आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निरीक्षण और आश्वासन के बावजूद जिले में ऐसी घटनाएं बंद नहीं हो रही हैं।

The post तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, छह लोगों की दर्दनाक मौत, कई मजदूर घायल.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपहाड़ी इलाको में बर्फबारी, मैदानी इलाको में भीषण ठंड को लेकर अलर्ट, यातायात के साधन प्रभावित..
Next articleदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, केजरीवाल के सामने ये बीजेपी प्रत्याशी..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।