Home आवाज़ न्यूज़ केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मांगी माफी,मीराबाई पर दिया था आपत्तिजनक...

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मांगी माफी,मीराबाई पर दिया था आपत्तिजनक बयान..

0
🔊 खबर सुनें

सीकर के पिपराली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री र्जुन राम मेघवाल ने मीराबाई पर कुछ आपत्तिजनक बयान दे दिया था। बयान के बाद अब उन्होंने माफी मांगी है

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कवि-संत मीराबाई पर बयान को लेकर हुए विवाद के बाद अब माफी मांग ली है। केंद्रीय मंत्री ने कहा की मीराबाई के प्रति उनके मन में बहुत ही ज्यादा सम्मान है और अगर उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है तो वह खेद व्यक्त करते हैं और सभी से माफी मांगते हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा की मां मीरा के प्रति मेरे मन में अगाध श्रद्धा और बहुत ही गहरी आस्था है। उन्होंने आगे कहा की अगर मेरे किसी भी शब्द से किसी भी तरह से मां मीरा के प्रति भक्ति और श्रद्धा रखने वाले भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो उसके लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं। मेघवाल ने ये भी कहा, वह मीरा के भजन गाते हैं और कभी उनका अपमान नहीं कर सकते।

बताते चले की सीकर में एक कार्यक्रम के दौरानकेंद्रीय मंत्री ने कहा था की, मीराबाई अपने पति से नहीं बल्कि अपने जीजा से परेशान थीं, जो उनके पति की मौत के बाद उनसे शादी करना चाहता था। उन्होंने कहा था, ‘मीरा के पति की मृत्यु होने के बाद उनके देवर शासक बने। उन्होंने मीरा से कहा कि मुझसे शादी कर लो, तो यहां से झगड़ा शुरू हुआ। उन्हें तंग करने वाला उनका देवर था। इतिहास में कुछ चीजें अलग तरीके से लिखी होती हैं।’

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के इस बयान की हर तरफ जमकर आलोचना हुई। इधर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी मेघवाल की टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे बहुत ही अपमानजनक बताया। 16वीं सदी की रहस्यवादी कवयित्री और कृष्ण भक्त मीराबाई का जन्म 1498 ई. में मेड़ता के शासक राव रतन सिंह के यहां ‘कुर्की’ गांव में हुआ था। मेड़ता राजस्थान के नागौर जिले के अंतर्गत आता है।

The post केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मांगी माफी,मीराबाई पर दिया था आपत्तिजनक बयान.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleहरियाणा: फरीदाबाद में 8 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार
Next articleदिल्ली: दिल्ली में महिला सम्मान योजना के खिलाफ जांच के आदेश, आम आदमी पार्टी को लगा झटका, LG ने दिए जांच के आदेश..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।