फतेहपुर के नूरी जामा मस्जिद के अवैध निर्माण को मंगलवार की सुबह भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया. पीडब्लूडी ने एक महीने पहले अवैध निर्माण को हटाने का नोटिस दिया था.

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर स्थित 180 वर्ष पुरानी नूरी जामा मस्जिद पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है. नूरी जामा मस्जिद के अवैध हिस्से को जमींदोज किया गया. इस दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी. बता दें कि सड़क निर्माण के दौरान लोक निर्माण विभाग ने जामा मस्जिद को नोटिस जारी किया था. नोटिस जारी होने के एक महीने बाद बुलडोजर एक्शन कर अवैध निर्माण को तोड़ा गया है.
इस मामले में मस्जिद कमेटी हाईकोर्ट पहुंची थी. इस मामले में 13 दिसंबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन पीडब्ल्यूडी को हाईकोर्ट का कोई स्थगन आदेश नहीं प्राप्त होने पर फतेहपुर के ललौली कस्बा स्थित नूरी जामा मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया. गौरतलब है कि NH – 335 के चौड़ीकरण योजना के तहत नूरी मस्जिद उसकी जद में आ रहा था. पीडब्लूडी की तरफ से एक महीने पहले 150 वर्ग फुट खंड को हटाने का नोटिस दिया गया था.
नूरी जामा मस्जिद के इंतजामिया मस्जिद कमेटी की दलील थी कि ईमारत 180 साल पुरानी है और ASI की धरोहर वाली लिस्ट में भी शामिल है. इसके एक हिस्से को गिराने से मस्जिद को भारी क्षति पहुंचेगी। इसी दलील के साथ मस्जिद कमेटी ने पीडब्लूडी के नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर 13 दिसंबर को सुनवाई होनी है.
The post फतेहपुर: फतेहपुर में 180 वर्ष पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, एक महीने पहले मिला था नोटिस… appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया













