झांसी में एक युवक ने घर में घुसकर पति-पत्नी की तलवार से काट दिया। दंपती की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दंपती की हत्या का एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। झांसी के टोड़ी फतेहपुर के कुटोरा गांव में घर में घुसकर एक युवक ने पति-पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में पति पुष्पेंद्र (40) पुत्र कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी संगीता (35) ने अस्पताल में डैम तोड़ दिया।
मृतक के पिता का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले शांति प्रसाद ने उनके बेटे और बहू की तलवार से कई बार वार कर हत्या कर दी. हत्यारोपी शांति प्रसाद घर गया. उसने दरवाजा खुलवाया. जैसे ही उनके बेटे और बहू ने दरवाजा खोला, दबंग शांति प्रसाद तलवार पीछे छिपाए हुए था. हत्यारोपी शांति प्रसाद ने बिना कुछ पूछे और कुछ कहे पुष्पेंद्र और संगीता पर धारदार हथियार से तब तक हमला किया जब तक दोनों की मौके पर मौत नहीं हो गई.
डबल मर्डर की वारदात हो जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची। एसएसपी ने मौका-ए-वारदात का बारीकी से मुआयना कर मृतक के परिजनों से काफी देर तक जानकारी ली. पुलिस हत्यारोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है. फिलहाल डबल मर्डर की वारदात क्यों की गई? हत्यारोपी का मृतक दंपति से क्या विवाद था? फिलहाल अभी वजह साफ नहीं हो पाई है.
वहीं इस बात पर एसएसपी का कहना है कि हत्यारोपी से पूछताछ की जा रही है. मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर इस पूरे मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई करेगी. इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है ।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी देवेश कुमार उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वही युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
The post झांसी: दंपती की हत्या से दहल उठा इलाका, पति और पत्नी की तलवार से काटा… appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











