Aawaz News
केराकत। क्षेत्र के ग्राम शाहबुद्दीनपुर सोमवार को प्रातः आर्मी के लांस नायक राजेश यादव का पार्थिव शरीर उनके साथी जवानों द्वारा गांव लाया गया। 35 वर्षीय राजेश यादव की मृत्यु 7 दिसंबर को असम के जलपाईगुड़ी में एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उनके पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिवारजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। गौरतलब है कि जवान का शव सोमवार सुबह उनके पैतृक गाँव शाहबुद्दीनपुर पहुंचा। जैसे ही गांव में उनके आने की सूचना फैली, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोग “भारत माता की जय” और “जब तक सूरज चांद रहेगा, राजेश यादव तेरा नाम रहेगा” जैसे नारे लगाते हुए पार्थिव शरीर के साथ चले।
राजेश यादव का अंतिम संस्कार केराकत के सिहौली घाट पर किया गया। वही उनके छह वर्षीय बेटे रियांश ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दृश्य ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया।
राजेश यादव अपने पांच भाइयों में तीसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में माता मालती देवी, पिता धन्नी लाल यादव (वर्तमान ग्राम प्रधान), पत्नी प्रियंका यादव और दो बेटे रियांश 6वर्ष व अयान्श 4वर्ष हैं। जवान की असामयिक सड़क दुर्घटना में हुई मौत ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। गांव में शोक का माहौल इतना गहरा था कि किसी के घर में चूल्हा तक नहीं जला।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















