जगदीप धनखड़ ने आज सदन को बताया कि सुरक्षा अधिकारियों ने कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की सीट पर नकदी की गड्डी पाई है। सदन के स्थगित होने के बाद सदन की नियमित जांच के दौरान सीट संख्या 222 के नीचे नोटों की गड्डी बरामद हुई। इस मामले में अब अभिषेक मनु सिंघवी का बयान सामने आया है।

जगदीप धनखड़ ने आज सदन को बताया कि सुरक्षा अधिकारियों ने कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की सीट पर नकदी की गड्डी पाई है। धनखड़ ने बताया कि कल सदन के स्थगित होने के बाद सदन की नियमित जांच के दौरान सीट संख्या 222 के नीचे नोटों की गड्डी बरामद हुई।जगदीप धनखड़ ने कहा कि वर्तमान में ये सीट तेलंगाना से निर्वाचित अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है।अब इस मामले में अभिषेक मनु सिंघवी का बयान सामने आया है।
सिंघवी का बयान
सिंधवी ने अपने बयान में कहा की मैं जब भी राज्यसभा जाता हूं तो 500 रुपये का एक नोट साथ लेकर जाता हूं। अगर सुरक्षा एजेंसियों में कोई कमी है तो उसे भी पूरी तरह उजागर किया जाना चाहिए। मैंने इसके बारे में कभी भी नहीं सुना। मैं कल दोपहर 12.57 बजे सदन के अंदर पहुंचा। सदन से दोपहर 1 बजे उठा। दोपहर 1 से 1:30 बजे तक मैं अयोध्या प्रसाद के साथ कैंटीन में बैठा और लंच किया। दोपहर 1:30 बजे मैं संसद से चला गया। इसलिए कल सदन में मेरा कुल ठहराव 3 मिनट का था और कैंटीन में मेरा ठहराव 30 मिनट का था, 3 मिनट में ये कैसे हुआ।
इस तहर की राजनीति बिल्कुल सही नहीं
सिंघवी ने आगे कहा कि मुझे यह अजीब लगता है कि ऐसे मुद्दों पर भी राजनीति की जाती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में बिना शक के जांच होनी चाहिए। ये भी जांच होनी चाहिए कि कैसे कोई भी सीट पर आकर कुछ भी रख सकता है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि इसका मतलब है कि हममें से हर किसी के पास एक सीट होनी चाहिए जहां सीट को खुद ही लॉक किया जा सके और चाबी सांसद अपने घर ले जा सकें क्योंकि नहीं तो हर कोई कुछ भी रखकर इस बारे में आरोप लगा सकता है। उन्होंने कहा कि यह वाक्या दुखद और हास्यास्पद है।
The post राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने पर अभिषेक मनु सिंघवी की सफाई, बोले 500 रुपये लेकर जाता हूं संसद.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया










