जौनपुर:- माहे रबीउल अव्वल का चांद नज़र आते ही नगर में हर तरफ से हुज़ूर की आमद की सदा आने लगी है। आशिक ए रसूल ने अपने अपने घरों पर हुज़ूर के हरे गुम्बद के रंग का झंडा भी लगाना आरंभ कर दिया है। इसी क्रम में आज मरकज़ी सीरत कमेटी के सदर सद्दाम हुसैन ने अपनी कमेटी के साथ माह ए रबीउल अव्वल का चांद नज़र आने की सूचना और मुबारकबाद पेश करने के लिए नगर की समस्त अंजुमनों एवं अखाड़ों से मुलाकात कर उन्हें चांद की सूचना देकर माह ए रबीउल अव्वल की मुबारकबाद पेश किया और 16 सितम्बर को होने वाले जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के प्रोग्राम की तैयारी के बारे में बात चीत किया और सभी का उत्साहवर्धन किया। और साथ ही सदर सद्दाम हुसैन ने शहर इमाम मौलाना हसनैन अहमद सिद्दीक़ी से मुलाक़ात करके जलसा व जुलूस की कामयाबी के लिये दुआएं भी कराई।
मीडिया से बात करते हुए मरकज़ी सीरत कमेटी के सदर सद्दाम हुसैन ने बताया की कई अंजुमनों ने नात ए नबी की मश्क़ आरंभ कर दिया है और जश्ने ईद मिलादुन्नबी के प्रोग्राम को कामयाब बनाने के लिए आज तमामी अंजुमनों व अखाड़ों से निवेदन भी किया कि ईद मिलादुन्नबी की तैयारी में लग जाएं शिराज़ ए हिन्द जौनपर के ऐतिहासिक जुलूस व जलसा को कामयाब बनाने में सहभागी बनें। सद्दाम हुसैन ने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों,मस्जिदों व मोहल्लों को भी सजाएं। और साथ ही अपील करते हुए कहा कि 16 सितम्बर को कोतवाली चौराहा पर आयोजित क़ौमी यकजहती कॉन्फ्रेंस में ज़्यादा संख्या में शिरकत करके प्रोग्राम को कामयाब बनाएं।
इस अवसर पर कंवीनर जावेद अज़ीम,सह कंवीनर शाहनवाज़ खान,जनरल सेक्रेटरी अकरम मंसूरी,ज़फ़र मसूद,खजांची डॉ अर्शी नवाज़ खान,नायब सदर मेराज खान,अबुज़र शेख़,शोबी ताज क़ादरी,अबुल खैर,समद खान,साद खान,ज़ीशान हैदर,अमजद शेख़,ज़ीशान राईन समेत आदि उपस्थित रहे।
अजवद क़ासमी
मीडिया प्रभारी
मरकज़ी सीरत कमेटी जौनपुर
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |





