Home आवाज़ न्यूज़ मुरादाबाद: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: मलकद्दा पुल टूटने से परिवार...

मुरादाबाद: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: मलकद्दा पुल टूटने से परिवार नदी में गिरा, मां-बच्चे लापता

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रक्षाबंधन मनाकर घर लौट रहे एक परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। मंझोला थाना क्षेत्र के गागन नदी पर स्थित मलकद्दा पुल की लकड़ी टूटने से बाइक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। पति और दो बच्चों को रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि पत्नी और एक बच्चे की तलाश जारी है।

परिवार ससुराल से लौट रहा था
छजलैट थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी अनिल मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी किरन और तीन बच्चे—छह वर्षीय प्रियांशु, तीन वर्षीय काफिया तथा दो वर्षीय केशव—शामिल हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर अनिल पत्नी और बच्चों को लेकर कुंदरकी थाना क्षेत्र के नानपुर गांव ससुराल गए थे। पर्व मनाकर शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे बाइक पर घर लौट रहे थे। मलकद्दा पुल पर शॉर्ट कट से गुजरते समय लकड़ी का पुल टूट गया और पूरा परिवार गागन नदी में जा गिरा।

रेस्क्यू और तलाश अभियान
हादसे के वक्त पास से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी। उन्होंने दौड़कर मौके पर पहुंचकर अनिल और दो बच्चों—काफिया व केशव—को बाहर निकाल लिया। पत्नी किरन और बेटा प्रियांशु नदी में बहते पानी के साथ चले गए। सूचना मिलते ही मंझोला प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पास के गांव मलकद्दा के स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा गया। पति अनिल का रो-रोकर बुरा हाल है। किरन और प्रियांशु का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई है और पुलिस मौके पर तैनात है।

The post मुरादाबाद: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: मलकद्दा पुल टूटने से परिवार नदी में गिरा, मां-बच्चे लापता appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमुख्यमंत्री धामी ने पुल, पार्किंग और सड़क योजनाओं को दी मंजूरी, एसडीआरएफ जवानों को पुरस्कार
Next articleनेपाल में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 616 हो गई , 2,500 से अधिक लोग अभी भी लापता
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।