Home जौनपुर Jaunpur News जेई पर ठेकेदार ने सरिया से किया हमला ...

Jaunpur News जेई पर ठेकेदार ने सरिया से किया हमला ,बुरी तरह से घायल

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

 तमंचा लगाकर मोबाइल से पैसा ट्रांसफर कराया

यह भी पढ़ें: Jaunpur news शाहगंज-बदलापुर मार्ग पर तीन अज्ञात लोगों ने किया हमला, घायल व्यक्ति की मौत

Aawaz News 

जफराबाद।क्षेत्र के वशीरपुर गांव में शनिवार की शाम को ठेकेदार ने जेई पर सरिया से हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया।वहां मौजूद प्रोजेक्ट मैनेजर से तमंचे लगाकर मोबाइल से पांच हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिया।घटना से दहशत व्याप्त हो गया।

मिली शासन द्वारा गांव गांव जल शक्ति मिशन के तहत  पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है।वसीरपुर गांव में काम सविजय सिंह गौरव सिंह  इंफ्राक़ाम लिमिटेड कंपनी करवा रही है।देर शाम को कम्पनी के जेई लवकुश सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी  मचहरी थाना चिकासी जनपद हमीरपुर प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल शर्मा पुत्र अमित शर्मा निवासी रसड़ा बलिया के साथ साइड पर पहुंच गए।वहां पर उन्होंने ठेकेदार कुंदन यादव पुत्र रामप्रवेश यादव निवासी बहादुरपुर थाना जलालपुर से पाइपलाइन का हाइड्रोटेस्ट करवाया।टेस्ट में लीकेज पाया गया।कुंदन यादव ने कहा कि लीकेज के बाद भी टेस्ट को रिलीज कर दें।तब जेई लवकुश सिंह ने कहा कि अभी नही करूंगा।सुबह कर दूंगा।यह कहकर वह अतुल शर्मा के साथ बॉइक लेकर जाने लगे।तभी कुंदन ने वहां पड़ी सरिया से उनके ऊपर हमला कर दिया।हेलमेट के चलते सिर तो बच गया परन्तु नाक,व चेहरे आदि पर गम्भीर चोट आयी।कुंदन गांव वालों के आने के बाद भी हमला करता रहा।जेई मौके पर गिरकर बेहोश हो गए।उसके बाद कुंदन यादव के अपने साथी का तमंचा दिखाकर प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल शर्मा के मोबाइल से गूगल पे पर हजारों रुपये ट्रांसफर करवा लिया।घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गए।पीड़ित थाने पर गए।जहां उनकी तहरीर पर कुंदन यादव तथा एक अज्ञात पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी कुंदन यादव को अहमदपुर क्रासिंग के पास गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर विधायक जगदीश राय ने उनसे मांगा यह जवाब
Next articleJaunpur News अधिकरण में न्यायाधीश ने ग्रहण किया कार्यभार , 11 बीमा कंपनी के मंडलीय स्तर के अधिकारी 7 दिसंबर की प्री मीटिंग में किए गए तलब
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।