Home जौनपुर Jaunpur News डी एम ने किया सिरकोनी ब्लॉक का किया औचक...

Jaunpur News डी एम ने किया सिरकोनी ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण

0
🔊 खबर सुनें

Aawaz News संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जफराबाद। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने सिरकोनी ब्लॉक का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने द्वारा विकास खंड के सभी कार्यलयों सहित मनरेगा कक्ष आदि को भी देखा। उनके द्वारा ब्लॉक पर कार्यरत सभी कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका भी देखी गयी और अन्य दस्तावेजों और फाइलो का भी अवलोकन किया गया।

कार्यालय में साफ-सफाई से जिलाधिकारी ने संतुष्टि जाहिर की। जाते जाते उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय में नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए। कार्यालय में आने वाले लोगों से अच्छा बर्ताव करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि फाइलों का रख-रखाव सही होना चाहिए, फाइले लम्बित नही रहनी चाहिए।

               निरीक्षण के दौरान एडीओ आईएसबी, रामजीत सिंह, एडीओ एजी आशीष त्रिपाठी, उर्दू अनुवादक मोहम्मद अकरम, लेखा सहायक आशीष, वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार उपाध्याय,दीपक मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News I G वाराणसी ने किया शाहगंज थाने का निरीक्षण
Next articleJaunpur Newsलापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी होंगे दण्डित : पुलिस महा निरीक्षक
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।