Home जौनपुर Jaunpur Newsलापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी होंगे दण्डित : पुलिस महा निरीक्षक

Jaunpur Newsलापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी होंगे दण्डित : पुलिस महा निरीक्षक

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, जौनपुर पुलिस की कार्रवाई

आदित्य टाइम्स संवाद छेदी लाल वर्मा 

शाहगंज 

पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र मोहित गुप्ता ने शनिवार को 11 बजे शाहगंज कोतवाली पहुंच निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने सर्किल के सभी थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर, दरोगा, सिपाही, मुंशी और सीओ की बैठक ली। इस दौरान कोतवाल समेत सभी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा की शाहगंज से हमारे पास सबसे अधिक शिकायतें आ रही है।जिसका सीधा सा मतलब है की सर्किल में पुलिस वाले सो रहे हैं  और थानों पर बैठ कर सिर्फ पंचायत करने में लगे हैं।

जिसके हल्के में अपराध होगा उस हल्के के दरोगा और बीट सिपाही ज़िम्मेदार होंगे। जिन्हें दण्डित किया जाएगा। किसी भी पुलिस कर्मी को अपराध में लिप्त पाए जाने पर उनकी वर्दी तो जाएगी ही  जेल भी भेजने का काम होगा। वहीं कहां कि किसी भी केस में क्रास एफआईआर नहीं दर्ज होगा। अति आवश्यक हो तो पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ही दर्ज करें। कहा तीन वर्ष से अधिक एक स्थान पर तैनात और जिन पुलिस कर्मियों की शिकायत मिल रही है समीक्षा कर स्थानांतरित करने का आदेश दिया गया है। पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव के नामजद आरोपितों के पुलिस की पकड़ से दूर होने के बाबत कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। मामले को देखा जायेगा। वहीं थाने पर आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने की नसीहत कर्मियों को दी। भूमि विवाद को राजस्व विभाग के साथ टीम बना हल करने की बात कही। कहा मामला हल न हों तो पक्षों कों भारी रकम में पावंद करें। 

वहीं पुलिस कर्मियों से पाबंद करने की प्रक्रिया जब आईजी ने पूछा तो कुछ पुलिस कर्मी बगले झांकते नज़र आये।

निरीक्षण के दौरान कोतवाली के मालखाने, अपराध रजिस्टर सहित असलहे आदि की जांच की जिसमे वो सन्तुष्ट नज़र आये।

इस दौरान जवानों ने परेड कर सलामी दी। साथ ही जवानों का टर्नआउट एवं ड्रील को भी देखा। उन्होंने कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी, होमगार्ड तथा चौकीदारों का परिचय जाना तथा उनसे क्षेत्र के जनहित समस्याओं के बारे में रुबरु हुए।  प्राप्त प्रार्थना पत्र का तुरंत निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इसके बाद वह अपराध गोष्ठी में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किए।

निरीक्षण के दौरान एसपी अजय पाल शर्मा, सीओ अजीत सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह सहित सर्किल के सभी थानों की पुलिस मौजूद रहे। आईजी के आने पर कोतवाली रोड के दुकानदारों का व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित रहा। जाने के बाद दुकान खुल सका।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News डी एम ने किया सिरकोनी ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण
Next articleचक्रवात फेंगल से चेन्नई में 3 लोगों की मौत, पुडुचेरी में 30 साल में सबसे अधिक बारिश
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।