Home जौनपुर Jaunpur News अपर आयुक्त प्रशासन ने जौनपुर के अधिकारियों संग की समीक्षा...

Jaunpur News अपर आयुक्त प्रशासन ने जौनपुर के अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

Aawaz News 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर में चकबंदी के लंबित वादों पर हुई समीक्षा बैठक, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

 जौनपुर। अपर आयुक्त प्रशासन वाराणसी मण्डल/रोल प्रेक्षक राकेश गुप्ता ने अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 के आधार पर निर्वाचक नामवलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कलक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने लिंग व एपिक अनुपात के संबंध में सुझाव दिये। साथ ही कहा कि निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण अभियान के दौरान लिंग अनुपात पर विशेष ध्यान दिया जाय। इसके लिए विशेष प्रयास कर शत-प्रतिशत पात्र महिला मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाय। रोल प्रेक्षक ने विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक किये गये कार्यों जिसमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने, घटाने, संशोधित करने, शिफ्ट करने आदि के बारे में विभिन्न बिन्दुओं पर आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त कर समीक्षा किया।

रोल प्रेक्षक ने निर्देश दिया मतदाता सूची से नाम हटाते के समय पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाय। उन्होंने मतदाता जागरूकता, जेन्डर रेसियो, कुल प्राप्त फार्म-6,7 आदि की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्वाचक नामावलियों को त्रुटि रहित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन बूथों पर 1 भी फार्म नहीं आया है, वहां पर बीएलओं के साथ ही इआरओ की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस अवसर पर राजनैतिक दल के प्रतिनिधि, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनंदन सिंह, उपजिलाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News भोजन बनाते समय लगी आग, गृहस्थी का सामान राख
Next articleJaunpur News विद्युत विभाग के अधिकारियों संग डीएम ने की बैठक
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।