Home जौनपुर Jaunpur News आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान

Jaunpur News आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

शाहगंज जौनपुर। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने बुधवार को तहसील के निकट सदस्यता अभियान चलाया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने सदस्यता अभियान मे आप की सदस्यता  ग्रहण किया। अभियान का शुभारंभ प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने किया। जिसमें पूर्वांचल प्रांत के प्रभारी अनुराग मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी गांव गली चलायेंगी सदस्यता अभियान। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष ग़ालिब शेख ने सदस्यता ग्रहण कर रहे सदस्यों को मीठा खिलाकर मुंह मीठा किया। जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति ने आम आदमी पार्टी का सदस्यता कैंप स्थल पर आप का झंडा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को सौंप कर मनोबल बढ़ाया और कहा कि आने वाले समय में आप पार्टी उत्तर प्रदेश में एक विकल्प होगी। और भाजपा के गलत नीतियों का विरोध किया जाएगा। सदस्यता अभियान कैंप में पदाधिकारी ने शपथ लेते हुए कहा कि आने वाले चुनावों के लिए युवा पूरी तरह से जुड़ जाए। यह अभियान का कारवां रुकेगा नहीं। जिसे बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान की जाएगी। जिससे अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान सफल हो सके। उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह सुनील मौर्य दिलीप कुमार विश्वकर्मा विधानसभा अध्यक्ष शिवाजी  मिश्र  अच्छे लाल तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleGonda news सपा नेता ने खनन अधिकारी के नाम पर रुपये मांगे,ऑडियो वायरल
Next articleJaunpur News ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता समपन्न, पत्रकारों का भी किया गया सम्मान
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।