जौनपुर। ज़िला पंचायत चुनाव में मतगणना के दौरान हुयी भारी धांधली की शिकायत पर न्यायालय ने पुनः मतगणना कराने का आदेश दिया है. मामला जौनपुर ज़िला पंचायत के वार्ड संख्या आठ का है. शाहगंज क्षेत्र में स्थित वार्ड संख्या आठ में मतगणना और नतीजे घोषित करने के बीच तक़रीबन 9 हज़ार मत गायब कर दिए गए. पुनः मतगणना कराये जाने के कोर्ट के आदेश के बाद इलाके में सियासी सक्रियता बढ़ गयी है.
2021 में हुए ज़िला पंचायत सदस्य चुनाव में वार्ड संख्या 8 में कुल 23241 मत पड़े जिनमें 944 मतों को रद्द घोषित हुए और 22297 मत वैध पाए गए. लेकिन ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने जब नतीजे घोषित किये तब केवल 13230 मतों के आधार पर शोले राजभर को प्रमाण पत्र दे दिया. मतों के इस नए आंकड़े में न्याय पंचायत पाराकमाल अंतर्गत 7 ग्रामसभा के मत गायब थे.
इस वार्ड से राष्ट्रीय उलेमा कौनसिल समर्थिंत प्रत्याशी मौलाना मतिउद्दीन ने न्यायालय में याचिका दाखिल की.न्यायालय ने आदेश दिया है कि वार्ड संख्या आठ के सभी 13 प्रत्याशियों को सूचना देकर न्याय पंचायत पाराकमाल अंतर्गत आने वाली सभी ग्रामसभा की पुनः मतगणना कराई जाय. न्यायालय के इस आदेश से शाहगंज इलाके में सियासी सक्रियता बढ़ गयी है.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav







