Home अपराध Jaunpur News जौनपुर जिले में एक और हत्या , अपराधियों का शिकार...

Jaunpur News जौनपुर जिले में एक और हत्या , अपराधियों का शिकार बना घर का इकलौता चिराग

0
🔊 खबर सुनें

युवक की हत्या कौन सा कारण बनी ?


दिन दहाड़े युवक का अपहरण कर आखिर की गईं हत्या
घर का इकलौता चिराग बुझा
बदलापुर / जौनपुर
बदलापुर – प्रयागराज मार्ग के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय त्रिलोकी मोड़ के पास गुरुवार के दोपहर एक युवक की हत्या कर चार पहिया सवार बदमाश शव फेंक कर फरार हो गये। लोगो का मानना हैं की हत्या का कारण वर्चस्व व आपसी रंजिश बतायी जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीओ प्रतिमा वर्मा कोतवाली क्षेत्र की पुलिस के साथ बदमाशों की धड़-पकड़ हेतु जगह-जगह दबिशें दे रही है। प्राप्त खबरों के मुताबिक बदलापुर
कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर घाटमपुर निवासी अवनीश सिंह का इकलौता पुत्र 26 वर्षीय हर्षित ऊर्फ साहिल को चार पहिया सवार बदमाश घर से उठा ले गये। थोड़ी देर बाद वह उक्त मोड़ के पास खून से लथपथ पड़ा मिला। घायलावस्था में पुलिस उसे बदलापुर अस्पताल ले गयी जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सिर सहित पूरे शरीर में गंभीर चोटें लगी है।
मां योगिता सिंह का आरोप है कि बेटे को आधा दर्जन चार पहिया वाहन सवार घर से लेकर गये थे। मैं भी चिल्लाते हुए गाड़ी के पीछे भागी। लगभग एक घंटे बाद घर लगभग दो किमी दूर उक्त मोड़ के पास युवक को छोड़कर मार पीटकर फरार हो गये। इसके पूर्व भी मेरे बेटे को गंभीर रुप से मारपीट कर घायल किया गया था। सीओ प्रतिमा वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इससंबंध में पूंछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस पंजीकृत कर बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News श्यामा देवी हायर सेकेंडरी स्कूल हरीनगर में बाल दिवस पर खेलों का हुआ आयोजन
Next articleदिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण: GRAP चरण-3 प्रतिबंध लागू, कोई निर्माण कार्य नहीं, वाहनों की आवाजाही कम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here