Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जुलूस व जलसा जश्ने ईद मिलादुन्नबी 25 और 26 सितम्बर...

Jaunpur News जुलूस व जलसा जश्ने ईद मिलादुन्नबी 25 और 26 सितम्बर को, प्रशासन अलर्ट

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले की पूरी तैयारी कर ली गई है,आज निकलेगा ऐतेहासिक जुलूस

जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां जोरों पर

प्रशासन की तरफ़ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे

आदित्य टाइम्स संवाद 

खेतासराय (जौनपुर)। नगर का ऐतिहासिक जश्ने ईद मिलादुन्नबी बुधवार और गुरुवार को परम्परागत तरीके से मनाया जाएगा। मुख्य रोड छोड़कर पटरी के किनारे झालरों से सजाया जाएगा। प्रशासन की तरफ़ से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेगा।

कार्यक्रम संयोजक व मदरसा एजाजुल उलूम के नाज़िम सैयद ताहिर ने बताया कि बुधवार की शाम 6 बजे जलसागाह से अंजुमन और अखाड़ों का जुलूस निकाला जाएगा, पूरे कस्बे का भ्रमण कर देर रात जलसे में तब्दील हो जाएगा।इस दौरान लोग नात-ए-पाक का नज़राना पेश करेंगे। दूसरे दिन मदरसे से फ़ारिग 16 छात्रों को दस्तारबंदी की जाएगी। इस अवसर पर नगर के दो दर्जन अंजुमनों द्वारा भव्य सजावट की जाएगी। वही नगर पंचायत भी ईद मिलादुन्नबी को देखते हुए कस्बे की साफसफाई के साथ प्रकाश का माकूल इंतज़ाम करेगा।

थाने में हुई पीस कमेटी की  बैठक

आदित्य टाइम्स संवाद 

खेतासराय(जौनपुर) यहाँ शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने कहा कि त्यौहार को शांति पूर्ण ढंग से मनाए कार्यक्रम की जिम्मेदारी कमेटी के लोगों की होगी।एसएचओ दीपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन शाम 5 बजे  और दूसरे दिन रात्रि 8 बजे से भोर तक रुट का डाइवर्जन रहेगा।सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।महिला फ़ोर्स के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा।किसी ने भी त्यौहार में खलल डाला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।सुरक्षा की दृष्टि से ब्रज वाहन के साथ फायर ब्रिगेड का वाहन भी मुस्तैद रहेगा।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News पूर्व मुख्यमंत्री से मिला माध्यमिक शिक्षक संघ , अपनी समस्याओं से कराया रु ब रु
Next articleJaunpur News जौनपुर जिले के बदलापुर मेंशिक्षकों का धरना प्रदर्शन सम्पन्न
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।