आदित्य टाइम्स संवाद
जौनपुर
जौनपुर से कक्षा 6 की नाबालिग दलित छात्रा को अगवा किया गया। 9 घंटे बाद छात्रा को करीब 70 किमी दूर वाराणसी में बदमाशों ने फेंक दिया। वह खून से लथपथ थी और उसके कपड़े फटे हुए थे। रोते हुए उसने लोगों को आपबीती बताई।
इसके बाद वाराणसी के चोलापुर थाने की पुलिस एक्टिव हुई। छात्रा के पिता को बुलाया गया। उनके साथ छात्रा को घर भिजवा दिया गया। छात्रा ने अपने बयान में दरिंदगी के बारे में बताया। पीड़िता के पिता भाजपा नेता हैं। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
लड़की जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। छात्रा शुक्रवार की सुबह 7 बजे स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में बोलेरो सवार 4 नकाबपोश बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। 9 घंटे बाद यानी करीब 4 बजे वाराणसी में आजमगढ़ बाईपास स्थित तराव गांव के पास छात्रा को फेंक दिया गया। इसके बाद बदमाश बोलेरो से भाग निकले।
छात्रा खून से लथपथ थी। उसके कपड़े फटे हुए थे। कुछ दूर चलने के बाद वह सड़क किनारे बेहोश होकर गिर गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने छात्रा को उठाकर बैठाया। चेहरे पर पानी मारने के बाद छात्रा को जब होश आया तो उसने लोगों को आपबीती बताई।
सूचना पाकर दानगंज चौकी प्रभारी चित्रसेन सिंह पहुंचे। मेडिकल टीम बुलाकर छात्रा का इलाज कराया। छात्रा ने जब घटनाक्रम बताया तो पुलिस ने थाना जलालपुर को जानकारी भेजी। छात्रा के अनुसार, जलालपुर में उसके पिता भाजपा नेता हैं। इसके बाद छात्रा के पिता को बुलाया गया। पिता को देखकर छात्रा फफक कर रो पड़ी।
उसने बताया कि घर से स्कूल जाते समय बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया गया। आपबीती सुनने के बाद पिता ने कार्रवाई के लिए कहा। चोलापुर की दानगंज पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के छात्रा और उसके परिजनों को वापस जलालपुर थाना लौटा दिया।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया














