Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News तीन दिन से लापता व्यक्ति का रेलवे लाइन के समीप...

Jaunpur News तीन दिन से लापता व्यक्ति का रेलवे लाइन के समीप मिला शव*

0
🔊 खबर सुनें

आवाज़ न्यूज़ 

सरायख्वाजा जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोरगहना रेलवे लाइन के समीप बृहस्पतिवार सुबह एक 55 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिद्दीकपुर गांव का निवासी राम अधार गौतम 55 वर्षीय किसी काम से तीन दिन पहले घर से निकला हुआ था परिजनो ने काफी खोजबीन की लेकिन रामाअधार का कुछ पता ना लग सका बृहस्पतिवार सुबह लोगों को रेलवे लाइन के समीप दुर्गंध महसूस हुआ लोगों ने पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव बिना सर पड़ा हुआ था लोगों ने इसकी सूचना सरायख्वाजा थाना पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को देखकर प्रतीत होता है कि घटना कुछ दिन पहले की है और घटना किसी ट्रेन के टक्कर से हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है।


विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसात राज्यों में बारिश और बाढ़ से 32 लोगों की मौत, पहाड़ी इलाकों में कई लापता
Next articleJaunpur News घुस लेते रंगेहाथ रजिस्ट्रार कानूनगो गिरफ्तार , वाराणसी एंटीकरप्शन टीम ने बक्शा थाने पर दर्ज कराया मुकदमा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।