Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News घुस लेते रंगेहाथ रजिस्ट्रार कानूनगो गिरफ्तार , वाराणसी एंटीकरप्शन...

Jaunpur News घुस लेते रंगेहाथ रजिस्ट्रार कानूनगो गिरफ्तार , वाराणसी एंटीकरप्शन टीम ने बक्शा थाने पर दर्ज कराया मुकदमा

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

Aawaz News 

नौपेड़वा(जौनपुर) वाराणसी से पहुँची एंटीकरप्शन टीम ने बदलापुर तहसील अंतर्गत रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दोपहर 12.20 पर भीड़ भाड़ वाले स्थल पर एंटीकरप्शन टीम द्वारा अचानक की गयी गिरप्तारी से हड़कंप मच गया। राजस्वकर्मीयों के बीच हड़कम्प मच गया देखते देखते वहां सन्नाटा छा गया। गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक के साथ टीम बक्शा थाने पहुँची जहां आवश्यक लिखापढ़ी करतें हुए आरोपी को थाने पर सिपुर्द कर दिया। 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News शाहगंज में 150 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा…

वाराणसी एंटीकरप्शन टीम निरीक्षक राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी सुभाष निगम ने बीते 30 जुलाई को एक शिकायत किये की भूमि पैमाइस हेतु उपजिलाधिकारी बदलापुर को दिए प्रार्थना पत्र में राजस्व निरीक्षक सुभाषचंद सरोज द्वारा पैमाइस कर फील्ड बुक रिपोर्ट लगाने के एवज में दस हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहें है। 

शिकायतकर्ता के प्रार्थनापत्र पर विधिक कार्यवाही करतें हुए टैप टीम का गठन कर उच्चाधिकारियों से अनुमति लेते हुए एंटीकरप्शन टीम द्वारा आरोपी सुभाषचंद निवासी शेखपुर पिपरी अम्बारी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को बदलापुर तहसील रजिस्टार कानूनगो कार्यालय से दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक नीरज कुमार सिंह, सहबीर सिंह, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार, विशाल उपाध्याय, सुमित कुमार भारती आरक्षी अजय कुमार यादव, आशीष गुप्ता, चंदन उपाध्याय, अजीत सिंह,  अश्विनी पाण्डेय प्रमुख रहें। शिकायतकर्ता सुभाष ने बताया कि हम ग्वालियर रहतें है जहां सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करतें है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News तीन दिन से लापता व्यक्ति का रेलवे लाइन के समीप मिला शव*
Next articleJaunpur News वर्षों के अतिक्रमण पर तहशीलदार ने चलवाया बुल्डोजर,मुफ्त हुई सरकारी जमीन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।