Aawaz News सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर : यूपी एसटीएफ और जौनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश सुमित उर्फ मोनू चवन्नी को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया. मुठभेड़ दौरान उसके दो साथी भागने में सफल रहे. बदमाश के पास से एक AK 47 रायफल और एक 9 एमएम पिस्टल और बोलेरो बरामद हुई है.
जौनपुर एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा के अनुसार सूचना मिली थी कि सुमित उर्फ मोनू चबन्नी और उसके कुछ साथी शाहगंज की तरफ से आ रहे हैं. इनपुट के आधार पर बदलापुर के पास शाहपुर गौशाला के समीप पीली नदी पुल पर पुलिस टीम लगाई गई. इसी दौरान एक बोलेरो आती दिखाई दी. पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो बोलेरो में बैठे बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश सुमित उर्फ मोनू चवन्नी को लग गई. यह देख उसके बोलेरो सवार दो अन्य बदमाश भाग निकले. घायल सुमित उर्फ मोनू चवन्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा के मुताबिक सुमित उर्फ मोनू चवन्नी मऊ जनपद के नरई इमलिया का रहने वाला था. मोनू चवन्नी बिहार के बाहुबली शहाबुद्दीन के गैंग का शार्प शूटर बताया जा रहा है. मोनू चवन्नी बिहार के भाजपा सांसद के प्रतिनिधि की हत्या के मामले में वांछित चल रहा था. इसके अलावा बलिया जनपद के परशुराम तिवारी और उसके बेटे की हत्या के मामले में भी वांछित था. मोनू चवन्नी पर पूर्वांचल में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. इनमें 6 मुकदमे हत्या के हैं. इसके अलावा जौनपुर में सिंगरामऊ थाने में रंगदारी और हवाई, फायरिंग के मामले में वांछित चल रहा था. मोनू चवन्नी हमेशा अलग अलग राज्यों में रहता था. देश के पांच राज्यों में उसके ठिकाने बताये जा रहे हैं. मोनू चवन्नी के ऊपर जनपद आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, सहित पड़ोस के बिहार में तमाम आपराधिक मुकद्दमें में दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस अब उसके साथियों की आपराधिक हिस्ट्री खंगालने में जुट गई है.
बता दें, 23 नवंबर 2014 को बिहार के सीवान में भाजपा सांसद प्रतिनिधि श्रीकांत भारती की हत्या में सुमित उर्फ मोनू चवन्नी का नाम आया था. पुलिस के मुताबिक मोनू सुपारी किलर की तरह काम कर रहा था. 23 सितंबर 2014 को मोनू चवन्नी ने बलिया के व्यापारी परशुराम तिवारी और उनके बेटे की हत्या कर दी थी. वारदात के बाद मोनू ने व्यापारी की पत्नी को फोन कर पूछा था कि अब अगर तुमने उसे मार दिया तो क्या होगा? माफ नहीं करेंगे. वोट नहीं दिया तो सबको मार देंगे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











