Home आवाज़ न्यूज़ दिल्ली चुनाव: 30,000 पुलिस कर्मियों से लेकर CCTV तक, मतदान की चौकसी...

दिल्ली चुनाव: 30,000 पुलिस कर्मियों से लेकर CCTV तक, मतदान की चौकसी के लिए ऐसी है व्यवस्था..

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्होंने अर्धसैनिक बलों, पुलिसकर्मियों, सीसीटीवी, एआई-सक्षम कैमरों और ड्रोन सहित कई तरह के सुरक्षा उपाय किए हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होना है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह की बाधा को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसके अलावा, मतदान के दिन से पहले लोगों को शांति का संदेश देने के लिए अधिकारियों ने शहर के कई इलाकों में फ्लैग मार्च भी किया है।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बर्बरता पर उच्चाधिकार समिति को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दक्षिण पूर्व, रवि कुमार सिंह ने बताया, “चुनाव के लिए प्रचार बंद हो गया है। हमने रूट मार्च और फ्लैग मार्च बढ़ा दिया है। हम चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह के हस्तक्षेप को रोकने का प्रयास करेंगे।” रोहिणी के एडिशनल डीसीपी विष्णु कुमार ने बताया, “दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया है। पुलिस की ओर से लगातार गश्त की जा रही है। इलाके में संदेश दिया जा रहा है कि आप शांत रहें, अपना वोट डालें और चुनाव का हिस्सा बनें।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्होंने अर्धसैनिक बलों, पुलिसकर्मियों, सीसीटीवी, एआई-सक्षम कैमरों और ड्रोन सहित कई तरह के सुरक्षा उपाय किए हैं। दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर नज़र रखने के लिए चेहरे की पहचान करने वाली तकनीक का भी इस्तेमाल कर रही है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मतदान के दिन ड्यूटी के लिए 35,626 से अधिक दिल्ली पुलिस कर्मियों और 6,525 अंडर-ट्रेनिंग कर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया की 7 जनवरी से 2 फरवरी तक 11,23,97,697 रुपये की नकदी जब्त की है। इस अवधि में, उन्होंने 3,59,65,843 रुपये मूल्य की 1,08,258 लीटर शराब भी जब्त की है, जिसमें 1315 एफआईआर दर्ज की गईं और 1353 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

The post दिल्ली चुनाव: 30,000 पुलिस कर्मियों से लेकर CCTV तक, मतदान की चौकसी के लिए ऐसी है व्यवस्था.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअयोध्या: मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच 414 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना..
Next articleहमीरपुर हादसा: कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर, आग लगने से तीन की मौत, दो गंभीर घायल..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।