Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों पर लगी रोक

Jaunpur News ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों पर लगी रोक

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 


यह भी पढ़ें: Jaunpur News शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रिक पार्ट्स की दुकान में लगी आग, 8 लाख रुपये का सामान …


त्रिस्तरीय समिति गठित कर होगा विकास कार्य

Aawaz News 

सुजानगंज/जौनपुर//

क्षेत्र के भीलमपुर ग्राम प्रधान मधु सिंह पर अपने पुत्र ,पुत्री ,देवर और देवरानी का जॉब कार्ड बनवाकर फर्जी तरीके से पैसे निकलवाने का आरोप ग्रामीणों के द्वारा लगाया गया था जिसके मामले में जांच करते हुए जिलाधिकारी ने अंतिम जांच तक इनके वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों पर रोक लगा दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीलमपुर ग्राम प्रधान मधु सिंह ने अपनी पुत्री मनु सिंह और तनु सिंह तथा देवर संदीप सिंह देवरानी सोनी का जॉब कार्ड बनवाकर कार्य न करके अवैध रूप से 133703.00 रुपया निकाल लिया गया था ।जिसके खिलाफ उक्त गांव निवासी सूर्यभान सिंह,भुवाल सिंह व अन्य ने एक शिकायती पत्र दिया जिसकी प्रारंभिक जांच उपायुक्त श्रम रोजगार जौनपुर के द्वारा की गई जिसमे बीडीओ समेत कई अन्य ब्लॉक के कर्मचारी भी शामिल रहे।इसी बीच शिकायत कर्ता ने इसके खिलाफ एक रिट उच्च न्यायालय में भी दाखिल की ।जिसके एवज में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर 21 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया। सोमवार को जिलाधिकारी जौनपुर ने उक्त मामले की जांच जिला विकास अधिकारी को सौपते हुए ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों पर रोक लगा दिया है।इस संबंध में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी श्याम नारायण चतुर्वेदी ने बताया कि मुझे भी व्हाट्सएप पर ऐसे जानकारी हुई है लेकिन जिलाधिकारी कार्यालय से अभी मेरे पास कोई आदेश नहीं आया है। यदि ऐसा है तो त्रिस्तरीय समिति गठित कर गांव का विकास कार्य कराया जायेगा।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों रूपये के प्रस्ताव पर लगी मोहर
Next articleराष्ट्रपति मुर्मू आज संसद के संयुक्त सत्र को करेंगी संबोधित, AAP करेगी बहिष्कार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।