Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर के छात्र का आईआईटी कानपुर में चयन ,

Jaunpur News जौनपुर के छात्र का आईआईटी कानपुर में चयन ,

0
🔊 खबर सुनें

 

माँ दुर्गा जी विद्यालय, सिद्दीकपुर के छात्र प्रखर मौर्या पुत्र कृष्ण चंद्र मौर्या ने जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा पास कर आईआईटी कानपुर में दाखिला पाने में सफल रहें। इसकी सूचना मिलने पर विद्यालय के प्रबंधतंत्र, अध्यापकों व परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सूर्यांश प्रकाश सिंह ने प्रखर उसके शिक्षकों एवं परिवार को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रखर शुरू से ही बहुत मेहनती विद्यार्थि रहा, उसने सीबीएसई की इंटरमीडिएट की परिक्षा 96.4% अंकों के साथ पास कर विद्यालय व जिले में भी उत्कृष्टता सूचि में जगह बनाई थी। प्रखर के पिताजी पेशे से लेखपाल हैं जिन्होंने इस सफलता पाने पर विद्यालय के शिक्षकों को धन्यवाद दिया। 

वहीं प्रखर ने इस सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन व माता पिता के आशिर्वाद को दिया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article18वीं लोकसभा का पहला सत्र कल से होगा शुरू, पीएम मोदी लेंगे शपथ
Next articleJaunpur News थाना मड़ियाहूं पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।