Home आवाज़ न्यूज़ Shahganj news वार्ड की समस्या के देखते हुए युवा समाजसेवी ने...

Shahganj news वार्ड की समस्या के देखते हुए युवा समाजसेवी ने सौंपा ज्ञापन

0
🔊 खबर सुनें

 


शाहगंज नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर एक के विकास कि मांग


 अधिशासी अधिकारी ने तत्काल नाली का सफाई के कार्य को चालू करने का दिया आदेश 


शाहगंज 

नगर पालिका परिषद शाहगंज अंतर्गत वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर भादी में कई समस्याओं को लेकर आज युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा एडवोकेट पुत्र सभासद छेदीलाल वर्मा  ने अधिशासी  अधिकारी शाहगंज, चेयरमैन प्रतिनिधि बंटी सिंह व जेई से मिलकर वार्ड की समस्याओं को अवगत कराया

कई दिनों से  सभासद छेदीलाल वर्मा ने मांग किया कि वार्ड के अंतर्गत समस्त नाली भट जाने से नागरिकों के घरों में पानी एकत्रित होने की खतरा है और कई जगह के नाली का चेंबर के पटिया टूट जाने से अप्रिय घटना होने की संभावना बना रहता है तथा अवगत कराए कि वार्ड में दोनों स्थानों के शौचालय में दरवाजा टूट जाने से और दो शौचालय खराब होने से नागरिकों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इसलिए दो शौचालय का मरम्मत व समस्त टूटा हुआ दरवाजा का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए लेकिन अधिकारियों द्वारा आज कल करने से नागरिकों में आक्रोश बना हुआ था आज युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा ने समस्त अधिकारियों से मुलाकात कर समस्त मांग को एक सप्ताह में पूर्ण करने का प्रार्थना पत्र सौंपा और कहें कि अगर बरसात के पहले तक उपरोक्त मांग पूरा नहीं होता है तो हम धरना देने के लिए विवश होंगे इस प्रार्थना पत्र अधिशासी अधिकारी ने तत्काल सफाई करने के लिए कर्मचारियों सहित अधिकारी को मौके पर भेजें तब जाकर नाली के सफाई कार्य आज चालू कराया गया। दरवाजा व शौचालय व पटिया के लिए चेयरमैन प्रतिनिधि ने जेई को आदेशित किए कि जल्द से जल्द उपरोक्त मांग को पूरा किया जाए और पूरा भरोसा दिए कि आपका सभी मांग जल्द से जल्द पूरा करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleप्रयागराज: यूपी सरकार ने गैंगस्टर अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी का गिराया घर, पुलिस ने कहा ये
Next articleJaunpur News भाकियू ने किसानों की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।