
बीडीओ ने ब्लॉक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायत में बने अस्थायी गौशाला का किया निरीक्षण
आदित्य टाइम्स संवाद
धर्मापुर, जौनपुर। बीडीओ कृष्ण मोहन यादव ने सोमवार को स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायत में बने अस्थाई गौशाला का निरीक्षण करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने सोमवार को सर्वप्रथम ब्लॉक क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में बने अस्थाई गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान गौशाला में कुल 45 गोवंश मौजूद मिले। हरे चारे, भूसे चूनी चोकर की व्यवस्था देते हुए मौजूद मिला। इसके बाद बीडीओ ने धर्मापुर गांव के अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया जहां कुल 94 गोवंश मौजूद मिले। इसी क्रम में बीडीओ श्री यादव ने उपस्थित सचिव एवं केयर टेकर से कहा कि भीषण गर्मी व धूप को देखते हुए सभी गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में चुनी चोकर, हरा चारा, एवं पानी देते रहे। किसी भी गोवंश की तेज धूप व गर्मी की वजह से मौत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 धर्मेंद्र सिंह को भी गोवंशों की उचित रूप से सप्ताह में एक दिन पहुंचकर देख—रेख करते रहने का निर्देश दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जयहिंद यादव, सचिव अखिलेश कुमार, राम साहब यादव, मनोज मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav




