Home जौनपुर Jaunpur news पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का आयोजित किया गया

Jaunpur news पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का आयोजित किया गया

0
🔊 खबर सुनें

Aawaz news
रामपुर । मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान और वेलस्पन फाऊंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम पंचायत भरथीपुर के समुदाय के साथ पर्यावरण दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में 60 से अधिक महिलाएं व किशोरियां सक्रिय रूप से शामिल रही।
बैठक को संबोधन वेलस्पन फाऊंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज अधिकारी सत्येंद्र वर्मा जी द्वारा पर्यावरण के महत्व पर विशेष चर्चा किया गया और पर्यावरण की इस समय की बदलती भौगोलिक स्थिति पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि इन सब की वजह अंधाधुंध पेड़ की कटाई के वजह से हो रहा है। वह समय दूर नहीं जब हम सभी को अपने साथ ऑक्सीजन का सिलेंडर लेकर घूमना पड़ेगा। श्री वर्मा ने बताया कि हमारे पृथ्वी पर 33.3 प्रतिशत वन की उपस्थिति थी जिससे हमारे पर्यावरण का संतुलन बना रहता था परंतु वर्तमान स्थिति में हमारी पृथ्वी पर 24% ही वन है जो कि जीवों के लिए बहुत ही चिंता का विषय है। आज की स्थिति में हम अगर एक पेड़ काट रहे हैं तो हमको 30 पेड़ लगाना चाहिए। आज की गोष्ठी के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। पर्यावरण के बारे में सभी लोगों के साथ शपथ लिया गया कि हम अपने जन्मदिन पर एक पेड़ अवश्य ही लगाएंगे। इसके बाद रीता सिंह जी द्वारा पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का समापन पूजा भारती द्वारा किया गया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में राजस्व तथा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न
Next articleJaunpur News जौनपुर जिले में टायर फटने से बोलेरो खाई मे पल्टी, एक की मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here