Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur news जौनपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप...

Jaunpur news जौनपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप बोले भाजपा चुनाव हार रही है

0
🔊 खबर सुनें

आदित्य टाइम्स संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के नगर के मियांपुर स्थित आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जनता परिवर्तन के लिए और भाजपा को हटाने के लिए वोट दे रही है। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया कर रही है। अभी तक चुनाव को लेकर जो रिपोर्ट आ रही है उसमें भाजपा सारी सीटें हार रही है। इंडिया गठबंधन सब सीटें जीत रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता भी हार मान चुके हैं। इनके भाषणों में वही पुरानी घिसीपिटी कहानी है। जनता भाजपा नेताओं के घिसेपिटे डायलॉग अब नहीं सुनना चाहती है। समाजवादी पार्टी पीडीए इंडिया गठबंधन परिवार भाजपा के एनडीए को हरा रहा है। भाजपा नेताओं की हर बात झूठी है। इनके हर वादे झूठे है। भाजपा ने दस साल झूठ बोला और लूट की। आज झूठ और लूट भाजपा की पहचान बन चुकी है। भाजपा ने बहुत भ्रष्टाचार किया। चौतरफा लूट और वसूली की। इलेक्टोरल बांड के नाम पर वसूली की।
कहा कि वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से भी वसूली कर ली गई। चंदा लेकर वैक्सीन लगवा दिया। कर्मचारियों को जबरदस्ती लगवा दी। वैक्सीन को लेकर गंभीर रिपोर्ट आयी है। इससे बीमारियां हो रही है। वैक्सीन कम्पनी वाले वैक्सीन वापस ले रहे हैं लेकिन जो वैक्सीन शरीर में चली गयी वो कैसे वापस आयेगी। जबसे वैक्सीन से खतरा हुआ है तभी से प्रधानमंत्री ने वेबसाइट से अपनी फोटो हटवा दी जौनपुर में मै दोनों लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रम से आ रहा हूं यहां का माहौल तो एकतरफा समाजवादी पार्टी के दोनों सीटें जीतने जा रहा है इस अवसर पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, राहुल त्रिपाठी श्याम बहादुर पाल, सुशील श्रीवास्तव , राकेश यादव मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया कर रही है : अरविंद सिंह गोप

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur news कांग्रेस के शासनकाल में देश की सीमाएं असुरक्षित थीं-डॉ. मोहन यादव
Next articleस्वाति मालीवाल मारपीट मामला: दिल्ली पुलिस आज सीएम अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से करेगी पूछताछ
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here