रिपोर्ट: बलजीत यादव, संवाददाता – खुटहन | स्रोत: आवाज न्यूज़
जौनपुर, खुटहन ब्लॉक:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई हर घर जल योजना यानी जल जीवन मिशन जमीनी हकीकत में दम तोड़ती दिख रही है। खुटहन विकासखंड के अंतर्गत आने वाले इमामपुर ग्राम पंचायत में नल तो लगभग हर घर में लगा दिए गए हैं, लेकिन एक साल से अधिक समय बीतने के बावजूद इन टोटियों से पानी की एक बूंद भी नहीं निकली है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ग्राम पंचायत में कुल 386 घर हैं, जिनमें से 362 घरों में नल कनेक्शन दिया जा चुका है। लेकिन गांव में अब तक पानी की टंकी का निर्माण नहीं किया गया है, जिससे सप्लाई शुरू नहीं हो पाई। कई घरों में अब तक नल भी नहीं पहुंचे हैं।
जल जीवन मिशन की वेबसाइट पर यह ज़रूर दर्ज है कि पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति उपलब्ध है और जल की गुणवत्ता “सुरक्षित” बताई गई है, लेकिन हकीकत इसके ठीक उलट है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को अब भी हैंडपंप या कुएं के सहारे रहना पड़ रहा है।
ग्रामवासियों का फूटा गुस्सा
ग्राम पंचायत के युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा एडवोकेट ने इस लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा:
“अगर जल्द ही पानी की टंकी का निर्माण और जलापूर्ति शुरू नहीं की गई, तो हम सब आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसके लिए जिम्मेदार जिला प्रशासन और जल निगम विभाग होगा।”
खास बातें:
- इमामपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत 258 लाख रुपये की लागत से योजना स्वीकृत।
- ठेकेदारों ने घर-घर नल लगाए और पेमेंट ले लिया, लेकिन सप्लाई शुरू नहीं।
- सरकारी पोर्टल पर योजना “चालू” दिख रही है, जबकि जमीनी हालात बदतर हैं।
- ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की, नहीं तो करेंगे आंदोलन।
अब सवाल ये उठता है कि जब करोड़ों की योजना बनी, भुगतान हो गया, रिपोर्ट में सब ठीक है – तो फिर ग्रामीण पानी के लिए क्यों तरस रहे हैं?
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया















