Home आवाज़ न्यूज़ दिल्ली शराब घोटाला मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया की हिरासत 31...

दिल्ली शराब घोटाला मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया की हिरासत 31 मई तक बढ़ाई

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कथित शराब घोटाले के सिलसिले में ईडी और सीबीआई द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामलों में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ा दी।

न्यायाधीश स्वर्णकांता शर्मा ने दोनों जमानत याचिकाओं पर आदेश सुनाए। उच्च न्यायालय ने 14 मई को आप नेता, सीबीआई और ईडी की ओर से दलीलें सुनने के बाद याचिकाओं पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

बहस के दौरान, प्रवर्तन निदेशालय ने दलील दी थी कि वह दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अगली अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) में आम आदमी पार्टी (आप) को आरोपी बनाएगी।

The post दिल्ली शराब घोटाला मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया की हिरासत 31 मई तक बढ़ाई appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleगाजियाबाद: पार्षद पर महिला दुकानदार ने लगाया मारपीट, गाली-गलौज और लूटपाट का आरोप, FIR दर्ज, समर्थकों ने किया ये
Next article‘BJP’ हार रही है, 4 जून को इंडिया ब्लॉक सत्ता में आएगा’: सीएम केजरीवाल का बड़ा दावा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।