अग्निशमन विभाग ने रविवार को कहा कि नोएडा के सेक्टर 104 इलाके में एक होटल में लगी आग में फंसने के बाद 27 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति जीवन और मौत से जूझ रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार (18 मई) को नोएडा के सेक्टर 104, हाजीपुर गांव में मून होटल की चौथी मंजिल पर आग लग गई और सूचना मिलने के बाद सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: नोएडा के मामुरा में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत, 50 परिवार प्रभावित
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा “धुआं छठी मंजिल तक पहुंच गया था। आग की लपटें बुझने के बाद छठी मंजिल पर एक कमरे में फंसे दिल्ली के मयूर विहार, फेज 1 निवासी तरुण कुमार (26) और सेक्टर 46 निवासी पलक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। “
अधिकारियों ने बताया कि तरूण पेशे से इंजीनियर है जबकि पलक फिजियोथेरेपिस्ट थी।
The post नोएडा: सेक्टर 104 स्थित होटल में आग लगने से एक की मौत, पुलिस ने कहा ये appeared first on Live Today | Hindi News Channel.





