Home आवाज़ न्यूज़ केंद्र कल लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करेगा, चर्चा के लिए...

केंद्र कल लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करेगा, चर्चा के लिए 8 घंटे का समय तय..

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

केंद्र कल लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करेगा, चर्चा के लिए 8 घंटे का समय तय किया गया है , वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर माहौल गर्म है।

केंद्र कल लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करेगा, चर्चा के लिए 8 घंटे का समय तय किया गया है , वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर माहौल गर्म है। सरकार कल यानी 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करेगी। इस बीच वक्फ विधेयक को लेकर बयानबाजी जारी है और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इसे संविधान का उल्लंघन बताया है।

राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस को अस्वीकृत कर दिया है। सभापति ने कहा कि विशेषाधिकार हनन एक गंभीर मामला है और इसे जल्दबाजी में लाया गया। केंद्रीय गृह मंत्री ने ऐसा कुछ नहीं कहा, जिसके चलते उनके खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाया जाए। विपक्षी सांसदों ने इसका विरोध किया, लेकिन सभापति ने कहा कि वे सदन को लोगों को बदनाम करने का मंच नहीं बनने देंगे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘भाजपा का इतिहास जिस तरह के फैसलों से भरा है, उससे जो परिणाम भाजपा चाहती थी वह नहीं आए। भाजपा का हर फैसला वोट के लिए होता है… समाजवादी पार्टी वक्फ बिल के खिलाफ है… वे(भाजपा) पूरा नियंत्रण अपने पास चाहते हैं… इस देश ने वह समय भी देखा है जब प्रशासन के गलत फैसले के कारण भारत की संस्कृति और भाईचारे के खिलाफ खाई पैदा की गई है.

The post केंद्र कल लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करेगा, चर्चा के लिए 8 घंटे का समय तय.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleनोएडा: सेक्टर 18 की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग..
Next articleगुजरात हादसा अपडेट : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से सात लोगों की दर्दनाक मौत..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।