Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर में चुनावी तापमान बढ़ाने आ रहे है सपा भाजपा...

Jaunpur News जौनपुर में चुनावी तापमान बढ़ाने आ रहे है सपा भाजपा और बसपा के नेतागण

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

आदित्य टाइम्स संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर। छठवें चरण में होने वाले चुनावी क्षेत्र का तापमान बढ़ाने के लिए सभी दलो के नेता जौनपुर सहित पूर्वांचल के तमाम जनपदो की तरफ रूख कर लिए है।इस क्रम में गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ 19 मई को जौनपुर में जनसभा करेंगे। वहीं 21 को बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली है। सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव 23 मई को जौनपुर एवं मछलीशहर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे।
25 मई को छठे चरण में जौनपुर, मछलीशहर, आजमगढ़, लालगंज और भदोही में मतदान होना है। 21 को मायावती मल्हनी विधानसभा में जनसभा करेंगी। गृहमंत्री शाह 19 को मड़ियाहूं के रामलीला मैदान में जनसभा करेंगे। वहीं शाहगंज में इसी दिन सीएम योगी की पट्टीनरेंद्रपुर में जनसभा है। 23 मई को सपा प्रमुख मड़ियाहूँ और जौनपुर के नौपेड़वा में गठबंधन के पक्ष में जन सभा करेंगे।
सभी प्रत्याशी नेताओ के आगमन की तैयारी में जुट गए है। राष्ट्रीय नेताओ के आने का असर कितना होगा यह चुनाव परिणाम के बाद साफ होगा लेकिन अब जौनपुर के मतदाताओ की रूझान अपने पसंदीदा प्रत्याशीयो के साथ हो चुकी है।जनपद में लड़ाई सीधे तौर पर सपा और भाजपा के बीच हो चुकी है।बसपा चुनाव को त्रिकोणीय नहीं कर पाई है।

यह भी पढ़ें: Jaunpur news शाहगंज-बदलापुर मार्ग पर तीन अज्ञात लोगों ने किया हमला, घायल व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ ने जंघई जंक्शन का किया निरीक्षण
Next articleJaunpur News विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल पर सशक्त उपस्थिति कराये दर्ज – कुलपति
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here