Home जौनपुर Jaunpur News जमीनी विवाद के चलते शराब के नशे में धुत व्यक्ति...

Jaunpur News जमीनी विवाद के चलते शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने अधेड़ की सोते समय काटी गर्दन कर दी हत्या, मुकदमा दर्ज हत्यारा गिरफ्तार

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

आदित्य टाइम्स संवाद प्रतिमेश सिंह
जौनपुर। जनपद के थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के हरबसपुर गांव सोमवार की देर रात घर से कुछ दूरी पर सो रहे एक वृद्ध को युवक ने कुल्हाड़ी वह हसिया से मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी खुद आरोपी के बेटे ने मृतक के परिजनों को दी। मौके से परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया तथा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंचीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हत्या का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव में बीती देर रात भोजन के बाद लालजी यादव (65) अपने घर से तकरीबन एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित पाही पर सोने के लिए चले गए। देर रात करीब 12 बजे के आसपास बगल के ही धर्मेंद्र निषाद शराब नशे में धुत पुरानी रंजिश के चलते सोते समय लाल जी के ऊपर कुल्हाड़ी और हसिया से हमला कर उनके गर्दन और सिर पर कई वार किया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
इसके बाद मौके से भाग कर अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी को चिल्लाते हुए बोला कि अभी एक को मौत के घाट पर उतर कर आया हूं तुझे भी खनकर गाड़ दूंगा। यह बात सुनकर आरोपी का बेटा आजाद निषाद ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक शराब की नशे में ऐसा कदम उठाया है, हालांकि उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में कुल चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी
Next articleJaunpur News निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिक भी प्रशिक्षण के बाद जरूर करें मतदान
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here