आदित्य टाइम्स संवाद प्रतिमेश सिंह
जौनपुर। जनपद के थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के हरबसपुर गांव सोमवार की देर रात घर से कुछ दूरी पर सो रहे एक वृद्ध को युवक ने कुल्हाड़ी वह हसिया से मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी खुद आरोपी के बेटे ने मृतक के परिजनों को दी। मौके से परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया तथा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंचीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हत्या का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव में बीती देर रात भोजन के बाद लालजी यादव (65) अपने घर से तकरीबन एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित पाही पर सोने के लिए चले गए। देर रात करीब 12 बजे के आसपास बगल के ही धर्मेंद्र निषाद शराब नशे में धुत पुरानी रंजिश के चलते सोते समय लाल जी के ऊपर कुल्हाड़ी और हसिया से हमला कर उनके गर्दन और सिर पर कई वार किया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
इसके बाद मौके से भाग कर अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी को चिल्लाते हुए बोला कि अभी एक को मौत के घाट पर उतर कर आया हूं तुझे भी खनकर गाड़ दूंगा। यह बात सुनकर आरोपी का बेटा आजाद निषाद ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक शराब की नशे में ऐसा कदम उठाया है, हालांकि उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में कुल चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

















