Home जौनपुर Jaunpur News ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव के घर पहुंचे राज्यमंत्री परिजनों...

Jaunpur News ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव के घर पहुंचे राज्यमंत्री परिजनों से मुलाकात करके बंधाये ढांढस, सम्भव मदद का दिया आश्वासन

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

डीएम एवं एसपी से फोन पर की बात, मिला सकारात्मक जवाब

Aawaz News 

धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्या के 14 दिन बाद भाजपा के दर्जा प्राप्त मंत्री ने पहुंचकर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। बता दें कि उक्त गांव में बीते 30 अक्टूबर को जमीनी विवाद को लेकर ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के 14 दिन बाद भाजपा के पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त मंत्री सोहन लाल श्रीमाली गुरुवार को महंत विवेकानन्द पण्डा, छोटे लाल श्रीमाली, आशीष श्रीमाली के साथ अनुराग के घर उसके परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान मंत्री जी ने अनुराग के पिता रामजीत यादव को ढांढस बंधाया। साथ ही डीएम डॉ0 दिनेश चंद्र और एसपी डॉ0 अजय पाल शर्मा से फोन पर बात करके परिवार का हर संभव मदत करने और उनकी सुरक्षा की बात की। मंत्री जी ने एसपी से वार्ता के दौरान कहा कि ऐसे जो भी अन्य अराजक तत्व और आपराधिक प्रवृत्ति के हों, उनके ऊपर भी कार्यवाही की जाय। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सरकार द्वारा हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर जिले मेंट्रेन के चपेट में आने से 63वर्षीय अधेड़ की मौत
Next articleJaunpur News कृषि यंत्रों के लिए ई-लाटरी से 186 कृषको का चयन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।