Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट,...

Jaunpur News जौनपुर: जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार गिरफ्तार | पुलिस ने शांतिभंग में की कार्रवाई

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

जौनपुर खेतासराय समाचार, भूमि विवाद, जमीन बंटवारा मारपीट, जौनपुर पुलिस कार्रवाई, शांति भंग केस, ग्रामीण विवाद

यह भी पढ़ें: Jaunpur news जौनपुर: खुटहन पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर आरोपी अरबाज को किया गिरफ्तार

आवाज़ न्यूज़ | संवाददाता – खेतासराय

खेतासराय (जौनपुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरोपरशुरामपुर में पैतृक जमीन के बंटवारे और रास्ते को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद भीषण मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धारा में कार्रवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी इन्द्रसेन पुत्र ललई, उनकी पत्नी इन्द्रकला, भाई उग्रसेन पुत्र ललई और उसकी पत्नी नीलम के बीच शनिवार को जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि गाली-गलौच और मारपीट तक की नौबत आ गई।

सूचना मिलते ही एसआई कपिलदेव, हेड कांस्टेबल राकेश यादव, महिला हेड कांस्टेबल रीना देवी व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने इन्द्रसेन, इन्द्रकला, उग्रसेन और नीलम को हिरासत में लेकर थाने ले आई और धारा 151 (शांति भंग) के तहत चालान कर दिया।

थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। कानूनी प्रक्रिया के तहत चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: डीएम की अध्यक्षता में थाना सिकरारा में समाधान दिवस का हुआ आयोजन, 20 शिकायतें प्राप्त, 5 का मौके पर निस्तारण
Next articleJaunpur News जौनपुर: बीएसए के औचक निरीक्षण में स्कूल मिला बंद, प्रधानाध्यापक निलंबित | कई स्कूलों में मिली लापरवाही
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।