Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर के जिला अधिकारी का फरमान , खुली बैठक कर...

Jaunpur News जौनपुर के जिला अधिकारी का फरमान , खुली बैठक कर वरासत दर्ज करें लेखपाल

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

Aawaz News सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जौनपुर । जिलाधिकारी दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार तथा लेखपालों के साथ बैठक की गई ।

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जनगणना-2027: अब घर बैठे दर्ज करें परिवार का ब्योरा, 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना

                            बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि सभी लेखपाल अपने क्षेत्र के मृतक के घर जाएं, खुली बैठक करें और उनका आवेदन कराते हुए वरासत दर्ज करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । उन्होंने स्पष्ट रूप से यह भी निर्देशित किया कि जितने भी वरासत के आवेदन लंबित है, तत्काल निस्तारित करते हुए पेंडेंसी शून्य कर ले।

                       जिलाधिकारी ने कहा कि जो लेखपाल सबसे अधिक वरासत दर्ज कराएगा, उन्हें पुरस्कृत करने का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में अंश निर्धारण की प्रगति बहुत कम है, जिसे शीघ्र बढ़ाया जाए।     

                           जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों को निर्देशित किया कि राजस्व के कार्यों को प्राथमिकता पर निस्तारित करें, जिससे कि गरीब एवं पात्र व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि एग्री स्टेक के कार्य को गंभीरता से किए जाएं। जिलाधिकारी के द्वारा स्वयं किसी भी गाँव मे निरीक्षण किया जाएगा।  जिलाधिकारी ने कहा वर्तमान में संचालित  सभी योजनाओं में  जनपद को प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कठिनाई आ रही है तो उसके संबंध में अवगत कराया जाए। 

                       इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान, उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार ,केराकत सुनील कुमार ,मड़ियाहूं कुणाल गौरव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News मंगेश यादव के परिवार के न्याय के लिए आगे आए अमिताभ ठाकुर
Next articleJaunpur News सामाजिक संस्था अंजुमन इदरीसिया के तत्वावधान में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का 59 वां शहीद दिवस मनाया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।