Aawaz News सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर । जिलाधिकारी दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार तथा लेखपालों के साथ बैठक की गई ।
बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि सभी लेखपाल अपने क्षेत्र के मृतक के घर जाएं, खुली बैठक करें और उनका आवेदन कराते हुए वरासत दर्ज करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । उन्होंने स्पष्ट रूप से यह भी निर्देशित किया कि जितने भी वरासत के आवेदन लंबित है, तत्काल निस्तारित करते हुए पेंडेंसी शून्य कर ले।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो लेखपाल सबसे अधिक वरासत दर्ज कराएगा, उन्हें पुरस्कृत करने का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में अंश निर्धारण की प्रगति बहुत कम है, जिसे शीघ्र बढ़ाया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों को निर्देशित किया कि राजस्व के कार्यों को प्राथमिकता पर निस्तारित करें, जिससे कि गरीब एवं पात्र व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि एग्री स्टेक के कार्य को गंभीरता से किए जाएं। जिलाधिकारी के द्वारा स्वयं किसी भी गाँव मे निरीक्षण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा वर्तमान में संचालित सभी योजनाओं में जनपद को प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कठिनाई आ रही है तो उसके संबंध में अवगत कराया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान, उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार ,केराकत सुनील कुमार ,मड़ियाहूं कुणाल गौरव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया












