जौनपुर, 15 मार्च 2025 – जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या के मामले में 7 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई।
क्या है पूरा मामला?
13 मार्च 2025 को ग्राम रेहटी बनपुरवा, थाना जलालपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें सुवाष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
परिजनों की तहरीर पर जलालपुर थाना में मुकदमा संख्या 79/2025 दर्ज किया गया।
पंजीकृत धाराएं:
- बीएनएस की धारा – 191(2), 191(3), 115(2), 118(1), 109, 125, 352, 351(3)
गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची:
- अच्छेलाल सरोज पुत्र राजाराम सरोज
- प्रदीप सरोज पुत्र पारस सरोज
- नन्हें सरोज पुत्र पारस सरोज
- विनोद सरोज पुत्र सोहन सरोज
- सत्यम सरोज पुत्र अच्छेलाल सरोज
- सुभम सरोज पुत्र अच्छेलाल सरोज
- मुन्ना सरोज पुत्र राजाराम सरोज
गिरफ्तारी कहां और कैसे हुई?
जलालपुर पुलिस ने 15 मार्च 2025 को ग्राम बनपुरवा रेहटी से सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक – विनित राय
- उपनिरीक्षक – विश्वनाथ सिंह
- उपनिरीक्षक – अभिमन्यु राय
- हेड कांस्टेबल – माधव यादव
- हेड कांस्टेबल – अखिलेश सिंह
- हेड कांस्टेबल – बबूल यादव
क्या होगी आगे की कार्रवाई?
पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की प्रक्रिया जारी है।
📢 ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें आवाज़ न्यूज़ से।