उत्तर प्रदेश के एक 28 वर्षीय युवक की अपने अपहरण का नाटक करने की योजना तब विफल हो गई जब पुलिस को पता चला कि वह पुणे में है।

उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति ने अपने पिता से पैसे लेने के लिए अपने अपहरण का नाटक रचा। लेकिन उसकी योजना नाकाम हो गई और उसे पुलिस स्टेशन जाना पड़ा। हालांकि उसे जमानत दिलाने की कीमत भी उसके पिता को ही चुकानी पड़ी। यह घटना उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में हुई जब 28 वर्षीय प्रदीप चौहान ने अपने पिता से कुछ पैसे लेने के लिए अपने अपहरण का नाटक रचने का फैसला किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 7 मार्च को चौहान ने अपने पिता को मैसेज किया कि उसका अपहरण हो गया है और बाद में उसने अपना फोन बंद कर दिया।
उसके पिता रमाशंकर चौहान इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने स्थानीय थाने पहुंचे। हालांकि, प्रदीप की यह योजना तब विफल हो गई जब पुलिस को पता चला कि वह पुणे में है । चौरी पुलिस स्टेशन के प्रभारी ने बताया कि उसकी लोकेशन पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ इलाके में पाई गई, जो हिंजेवाड़ी पुलिस स्टेशन की सीमा में आता है। इसके बाद प्रदीप को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन लाया गया। जांच के दौरान प्रदीप ने कबूल किया कि उसने अपने अपहरण का नाटक किया था क्योंकि उसे अपने पिता से पैसे चाहिए थे। उसने बताया कि वह बिना किसी को बताए घर से चला गया था और वास्तव में उसका अपहरण नहीं हुआ था।
The post यूपी में पिता से पैसे लेने के लिए युवक ने रचा अपहरण का नाटक.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया










