आदित्य टाइम्स संवाद
जौनपुर। मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 18 मई 2024 को तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में संपन्न हुआ जिसमे प्रथम एवं द्वितीय पाली में 18-18 कार्मिक कुल 36 कार्मिक अनुपस्थित रहे जिसमें से 05 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे मतदान अधिकारी द्वितीय के 18 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार मतदान अधिकारी तृतीय के 13 कार्मिक अनुपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मतदान कार्मिक जो बिना किसी कारण के प्रशिक्षण में अनुपस्थित हैं। संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करे।
जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि पोलिंग पार्टी के पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारी MPS app download कर ले तथा प्रशिक्षण के उपरान्त ईवीएम मशीन संचालन के सम्बंध में कोई शंका हो तो उसका समाधान अवश्य उसी दिन संबंधित मास्टर ट्रेनर अथवा अन्य उपस्थित अधिकारियों से कर लें ताकि आपको पोलिंग स्टेशन पर मतदान के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। यदि फिर भी किसी भी कार्मिक को पोलिंग कराए जाने से संबंधित कोई भी शंका हो तो प्रशिक्षण 20 तारीख तक तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित रहेगा उसमें उपस्थित होकर अपना शंका समाधान कर सकते हैं।
यह भी निर्देशित किया गया कि मतदान कार्मिक द्वारा पोस्टल बैलेट से मतदान नहीं किया गया है ,प्रशिक्षण के दौरान पोस्टल बैलेट से 20 तारीख तक मतदान फैसिलिटेशन सेंटर प्रशिक्षण स्थल पर उपलब्ध रहेगी। सम्बन्धित कार्मिक 20 तारीख के भीतर फैसिलिटेशन सेंटर पर उपस्थित होकर संबंधित प्रपत्रों को भरते हुए मतदान कर सकते हैं।
यह भी निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण में जो भी कार्मिक अनुपस्थित रहे हैं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी के माध्यम से एक मैसेज चला जाए कि वह अगले दिन उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए हस्ताक्षर कर सकते हैं, अन्यथा उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

















