Home जौनपुर Jaunpur News समय पर सीने पर मारा गया मुक्का किसी की जान...

Jaunpur News समय पर सीने पर मारा गया मुक्का किसी की जान बचा सकता है: डॉ. हरेंद्र देव सिंह

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

आप भी सीखे सी पी आर रिसासिटेशन

आदित्य टाइम्स संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर
कृष्णा हार्ट केयर, इनफर्टिलिटी एवं ट्रॉमा सेंटर, द्वारा जनपद के लोगों के लिए सी.पी.आर प्रशिक्षण का आयोजन डॉक्टर हरेंद्र देव वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ के द्वारा किया गया जिसमें प्रशिक्षण के लिए आए हुए ट्रेनर ने कम से कम 500 लोगों को सी.पी.आर की ट्रेनिंग दी एवं सी.पी.आर से किसी व्यक्ति की जान कैसे बचाया जाए इस संबंध में बताया।
इसके बाद डॉक्टर हरेंद्र देव सिंह (वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ) ने कहा कि सी. पी.आर – या कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन – एक आपातकालीन जीवनरक्षक प्रक्रिया है जो तब की जाती है जब दिल धड़कना बंद कर देता है। कार्डियक अरेस्ट के बाद तत्काल सी.पी.आर से बचने की संभावना दोगुनी या तिगुनी हो सकती है। एक ऐसी दुनिया जहां हृदय गति रुकने से कोई नहीं मरता। दुनिया में हर साल 1 करोड़ 86 लाख लोग हृदय गति रुकने से मर जाते हैं। बड़ी संख्या. बड़ा अवसर. आपकी मदद से हम उस संख्या को शून्य पर ला सकते हैं।
कार्डियक अरेस्ट के बाद तत्काल सीपीआर से बचने की संभावना दोगुनी या तिगुनी हो सकती है।
इसके बाद विश्व रक्तचाप दिवस के इस अवसर पर सी.पी.आर प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि माननीय कृपा शंकर सिंह पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र ने इस प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए कृष्णा हार्ट केयर एवं डॉक्टर हरेंद्र देव सिंह द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कृष्णा हार्ट केयर एक अस्पताल ही नहीं है जैसे इसका नाम कृष्णा है इसके नजदीक जाते ही दिल धड़कने लगता है इस तरह कृष्णा है केयर पर जो भी मरीज आता है उसका भी रुका हुआ दिल डॉक्टर हरेंद्र देव सिंह द्वारा किए गए इलाज से धड़कने लगता है और डॉ एच डी सिंह जी ने कहा कि सीपीआर कोई बहुत बड़ी कंपलेक्स तकनीक नहीं है यह आप बहुत आसानी से सीख सकते हैं इसके लिए जगह-जगह पर प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं जिसमें आप जरूर भाग ले इससे आप दूसरे की जान बचा सकते हैं और खुद को आप गर्वामित महसूस कर सकते हैं कि आपके अंदर यह कला है जिससे आप लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं कि कैंप में आए हुए 500 लोगों में से अगर एक में भी यह प्रक्रिया अपनाकर किसी की जान बचाई तो यह कार्यक्रम सफल हो जाएगा इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मधु शारदा द्वारा किया गया एवं अंत में डॉ रोबिन सिंह द्वारा आए हुए मुख्य अतिथि एवं सभी प्रशिक्षण के लिए आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया गया इस मौके पर कृष्णा हार्ट केयर के प्रबंधक गगनेन्द्र प्रताप सिंह ,एम.आर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह, फार्मा मैनेजर क्लब के अध्यक्ष देवेश गुप्ता, डॉ विकास सिंह (स्मार्ट डायग्नोस्टिक सेंटर) कृष्णा हार्ट केयर की डायरेक्टर सुमन सिंह, डॉक्टर काशिफ ,डॉ प्रदीप, राय अभय सिंह पंबू सिंह एवं कृष्णा हार्ट केयर एंड ट्रॉमा सेंटर के सारे स्टाफ उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News प्रशिक्षण न लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश
Next articleअरविंद केजरीवाल आज भाजपा मुख्यालय की ओर आप के विरोध मार्च का करेंगे नेतृत्व, स्वाति मालीवाल ने कहा ये
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here