Home जौनपुर Jaunpur Newsवरुणा नदी किनारे मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

Jaunpur Newsवरुणा नदी किनारे मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 रामपुर (जौनपुर), 28 जनवरी 2025: रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन पंचवल और शेरवा गांव की सरहद पर स्थित वरुणा नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सोमवार शाम लगभग 5:00 बजे एक चरवाहे ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष आंकी जा रही है और वह लोअर पहने हुए था। शव काफी दिनों से पानी में होने के कारण क्षतिग्रस्त हो चुका था।

यह भी पढ़ें: जौनपुर: बरसठी में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

क्या हो सकता है हादसा?

पुलिस का अनुमान है कि मृतक शायद शौच के लिए नदी किनारे गया होगा और किसी कारणवश उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने आसपास के गांवों में मृतक की पहचान के लिए मुनादी करवाई है। साथ ही, पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क में है ताकि किसी गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान किया जा सके।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर पुलिस का सराहनीय कार्य, 4 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleJaunpur News समाज के प्रति अधिवक्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी:बाबू सिंह कुशवाहा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।