Home आवाज़ न्यूज़ लालू प्रसाद यादव का नीतीश कुमार को ऑफर, बिहार की राजनीति में...

लालू प्रसाद यादव का नीतीश कुमार को ऑफर, बिहार की राजनीति में बदलाव की आहट..

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

पूर्व सीएम लालू यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया है। लालू का ऑफर इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि पिछले कुछ दिनों से खबरें सामने आ रही हैं कि नीतीश कुमार भाजपा से नाराज हैं।

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया है। लालू का ऑफर इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि पिछले कुछ दिनों से खबरें सामने आ रही हैं कि नीतीश कुमार भाजपा से नाराज हैं। नीतीश कुमार फ़िलहाल भाजपा से नाराज हैं , और इसीलिए बिहार की राजनीती में बदलाव की बातों को और हवा मिलनी शुरू हो गयी है।

यह भी पढ़ें: अमित शाह पागल हो गए हैं, उन्हें राजनीति छोड़ देनी चाहिए: अंबेडकर विवाद पर लालू यादव

बात अगर बिहार की करे तो इस साल अक्टूबर-नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिससे पहले राजनीतिक गलियारों में तामम चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, साल 2024 में नीतीश कुमार ने जनवरी महीने में ही गठबंधन का साथ छोड़कर NDA में वापसी तय की थी। और अब एक बार फिर से बिहार की राजनीति में बदलाव की आहट तेज हो गई है, कारण है नीतीश कुमार की भाजपा से नाराजगी।

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव का सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो नीतीश कुमार को साथ आने का ऑफर देते हुए नजर आ रहे हैं। लालू यादव ने कहा कि हमारा दरवाजा उनके लिए हमेशा खुला था और हमेशा खुला है, साथ ही साथ लालू यादव ने ये भी कहा कि उन्हें भी दरवाजा खोलकर रखना चाहिए।

The post लालू प्रसाद यादव का नीतीश कुमार को ऑफर, बिहार की राजनीति में बदलाव की आहट.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleशिव मंदिर विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भेजेंगे अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर
Next articleबांग्लादेश की अदालत ने गिरफ्तार हिंदू भिक्षु चिन्मय दास की जमानत याचिका की खारिज
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।