Home जौनपुर ट्रक की जद में आकर बाइक सवार की मौत,परिजन में मचा कोहराम

ट्रक की जद में आकर बाइक सवार की मौत,परिजन में मचा कोहराम

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ



जौनपुर।लाइनबाजार क्षेत्र के नेवादा गांव के पास हाइवे पर ट्रक की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।थोडी देर तक हाइवे पर जाम लग गया।पुलिस ने ट्रक व मृतक के शव को हटाया।तब जाकर यातायात सुचारू हुआ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जफराबाद क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी राजकुमार यादव उर्फ काजू पुत्र पंधारी यादव अपनी बाइक से वाराणसी की तरफ जा रहा था।उसी समय एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दिया।युवक बाइक सहित ट्रक के अगले पहिये के नीचे आ गया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।घटना की सूचना पर लाइनबाजार और जफराबाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी।पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दिया।उसके बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।थानाप्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर हाइवे से जाम को हटवाकर आवागमन सुचारु कराया।ट्रक तथा चालक को कब्जे में ले लिया गया है।

स्रोत: Hind ki Awaaz

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर : तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, पूर्व प्रधान समेत दो लोगों को लगी गोली
Next articleसिपाही ने सर्राफा व्यवसायी को दिया फर्जी हस्ताक्षर का चेक,कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here