Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News खुटहन न्यूज़ कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी...

Jaunpur News खुटहन न्यूज़ कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी नहीं साफ हुआ इमामपुर बाजार का नाला

0
🔊 खबर सुनें

 क्या किसी अप्रिय घटना के इंतजार में है खण्ड विकास के अधिकारी 

युवा समाजसेवी के नेतृत्व में  जिलाधिकारी से मिलकर नाला सफाई का सौंपा ज्ञापन 

आदित्य टाइम्स संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जौनपुर। जिले के खुटहन ब्लाक अंतर्गत इमामपुर बाजार में आराजी न.249 जिसका पुराना नम्बर 125 के नाले की सफाई न होने से  बारिश में बदहाल स्थिति पैदा हो जाने की समस्या को लेकर युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा के नेतृत्व में कई लोगों ने जिला अधिकारी से मिलकर प्रार्थना पत्र दिए। तथा लिखित शिकायत के रूप में मांग किए कि इमामपुर बाजार होते हुए इमामपुर बॉर्डर (पुलिया )तक कच्ची नाला पर कई जगह अतिक्रमण हुआ है और नाला में जंगली पौधा, घुर व अन्य चीज जम हो जाने से पानी के निकासी गांव से बाहर नहीं हो पा रही है। इसलिए तत्काल नाला की सफाई करना और नाला से अतिक्रमण को हटाना अत्यंत महत्वपूर्ण और जरूरी है। जिससे अत्यधिक बरसात होने पर गांव से नाला होते हुए पानी नदी में निकल जाए। श्री वर्मा ने कहा कि अगर नाला की सफाई नहीं होता है तो बरसात से होने वाली गांव में हानि की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी और ग्राम विकाश अधिकारी व जिला प्रशासन  के ऊपर होगा।  बरसात बहाव के पानी का समस्या बहुत जटिल है। इस अवसर वर्मा के साथ अविरल सिंह अधिवक्ता,विपिन वर्मा,  ,शैलेंद्र गुप्ता,मंगल तिवारी, बृजेश अग्रहरी, रितेश अग्रहरी, राम आसरे , सोनू, मो रुस्तम साहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News पहले दिन जनपद से डिजिटल उपस्थिति रही शून्य, डिजिटल उपस्थिति के विरुद्ध शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता
Next articleप्रशासन हुवा सख्त ,4 स्कूली वाहनों का किया चालान
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।