Home जौनपुर * *ग्राम सभा की जमीन से अवैध रूप से उखाड़े गए पेड़,...

* *ग्राम सभा की जमीन से अवैध रूप से उखाड़े गए पेड़, साक्ष्य छिपाने के लिए जेसीबी से डाली जा रही मिट्टी*

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

खुटहन (जौनपुर): विकास खंड खुटहन अंतर्गत ग्राम सभा भटपुरा में पर्यावरण नियमों को ताक पर रखकर ग्राम सभा की भूमि पर लगे हरे पेड़ों के अवैध कटान और उन्हें जड़ से उखाड़ने का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा बिना किसी सरकारी अनुमति या वन विभाग की स्वीकृति के पहले जेसीबी मशीन की मदद से पेड़ों को जड़ समेत उखड़वाया गया और फिर लाखों की बेशकीमती लकड़ी को आरा मशीन संचालकों के हाथों बेच दिया गया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जड़ समेत उखाड़े गए पेड़ों के तने और डालियां नाले व गड्ढे के किनारे अस्त-व्यस्त हालत में पड़ी हैं। वहीं, ताजा वीडियो फुटेज में एक पीले रंग की जेसीबी मशीन और मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर कार्य करती दिखाई दे रही है, जिसके माध्यम से बड़े पैमाने पर मिट्टी डालकर समतलीकरण किया जा रहा है।आरोप है कि इस पूरे कृत्य के लिए न तो वन विभाग से कोई वैधानिक अनुमति ली गई और न ही विभाग को किसी प्रकार का आवेदन पत्र ही दिया गया। मामले के तूल पकड़ने और कार्रवाई की भनक लगते ही अब साक्ष्यों को छिपाने की कवायद शुरू कर दी गई है। आरोप है कि बची हुई हजारों रुपये की लकड़ी और उखाड़े गए पेड़ों के अवशेषों को दबाने के लिए आज जेसीबी मशीन से उन पर भारी मात्रा में मिट्टी डालकर पाट दिया गया है, ताकि मौके पर कोई सबूत शेष न रहे।एक तरफ जहां सरकार वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार जनप्रतिनिधि पर ही सरकारी संपत्ति व हरियाली को नुकसान पहुंचाने के आरोप लग रहे हैं। जेसीबी से मिट्टी डालने के संबंध में वीडियो व सेक्रेटरी से बात करने की कोशिश की गई उन्होंने फोन रीसीब नहीं किया स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मौके की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो देखें

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articledharmendra kumar bind की खबर — 21 Nov 2026

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here