Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर ब्रेकिंग: लद्दाख में शहीद हुए जौनपुर के अर्जुन यादव, डेढ़ साल...

जौनपुर ब्रेकिंग: लद्दाख में शहीद हुए जौनपुर के अर्जुन यादव, डेढ़ साल के बेटे को छोड़ गए पीछे 20 दिन पहले छुट्टी पर आए थे घर, 15 वर्षों से सेना में दे रहे थे सेवाएं; गांव में पसरा मातम

🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

पत्रकार नागेन्द्र माली

जौनपुर। जनपद के लिए अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक समाचार सामने आया है। सिकरारा क्षेत्र के हरिगांव निवासी भारतीय सेना के वीर जवान अर्जुन सिंह यादव लद्दाख में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्जुन सिंह यादव लगभग 13 वर्ष पूर्व भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वे लंबे समय से देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि करीब 20 दिन पहले वे अपने बच्चे की बीमारी के चलते घर आए थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत के निधन से परिवार, गांव और पूरे जनपद में शोक का माहौल है। उनकी शहादत ने एक बार फिर यह एहसास कराया है कि देश की सुरक्षा के लिए हमारे जवान किस तरह अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं।

माँ भारती के वीर सपूत अर्जुन सिंह यादव जी की शहादत को शत्-शत् नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

जय हिंद! 🇮🇳

जय जवान! जय भारत!

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleडॉ. लालजी सिंह के नाम से बनेगा स्मृति द्वार, विधायक लकी यादव ने विकास निधि से कराया निर्माण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here