Home राष्ट्रीय डॉ. लालजी सिंह के नाम से बनेगा स्मृति द्वार, विधायक लकी यादव...

डॉ. लालजी सिंह के नाम से बनेगा स्मृति द्वार, विधायक लकी यादव ने विकास निधि से कराया निर्माण

0
डॉ. लालजी सिंह के नाम से बनेगा स्मृति द्वार, विधायक लकी यादव ने विकास निधि से कराया निर्माण
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

मल्हनी के महान वैज्ञानिक को सम्मान देने की पहल, छह साल पुरानी घोषणा पूरी न होने पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

जौनपुर। जिले की माटी में जन्मे अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिक एवं डीएनए फिंगरप्रिंटिंग के जनक डॉ. लालजी सिंह के सम्मान में मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लकी यादव ने महत्वपूर्ण पहल की है। उनकी विकास निधि से सिकरारा–बरईपार मार्ग पर डॉ. लालजी सिंह के नाम से स्मृति द्वार का निर्माण कराया गया है।

डॉ. लालजी सिंह ने विज्ञान के क्षेत्र में अपनी असाधारण उपलब्धियों के जरिए जौनपुर सहित पूरे देश को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई थी। उनके योगदान को यादगार बनाने और नई पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से परिचित कराने के उद्देश्य से विधायक ने यह कदम उठाया है।

इस मामले में वर्ष 2020 के उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से की गई घोषणा भी चर्चा में है। उस समय एक जनसभा में मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिक डॉ. लालजी सिंह के नाम पर मार्ग का नामकरण किए जाने की घोषणा की थी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लगभग छह वर्ष बीतने के बावजूद यह घोषणा धरातल पर साकार नहीं हो सकी।

विधायक लकी यादव ने इसको लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग घोषणाएं और जुमले करने में आगे हैं, लेकिन विकास कार्यों को जमीन पर उतारने के मामले में विपक्ष के विधायकों के साथ भेदभाव किया जाता है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद काम नहीं हुआ, जबकि उन्होंने अपनी विकास निधि से महान वैज्ञानिक को सम्मान देने का प्रयास किया है।

विधायक ने कहा कि डॉ. लालजी सिंह किसी एक क्षेत्र या राजनीतिक दल की धरोहर नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव हैं। ऐसे महान व्यक्तित्व के योगदान को सम्मान देना सभी का नैतिक दायित्व है।

मल्हनी की धरती के इस महान सपूत के नाम पर स्मृति द्वार का निर्माण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर के डीएम बदले, उमेश मिश्रा होंगे नए जिलाधिकारी; सैमुअल पॉल एन को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी
Next articleजौनपुर ब्रेकिंग: लद्दाख में शहीद हुए जौनपुर के अर्जुन यादव, डेढ़ साल के बेटे को छोड़ गए पीछे 20 दिन पहले छुट्टी पर आए थे घर, 15 वर्षों से सेना में दे रहे थे सेवाएं; गांव में पसरा मातम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here