Home आवाज़ न्यूज़ खजुरन गांव में चकबंदी प्रक्रिया के तहत दूसरे दिन भी फॉर्म-9 का...

खजुरन गांव में चकबंदी प्रक्रिया के तहत दूसरे दिन भी फॉर्म-9 का वितरण हुआ

🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
जौनपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के खजुरन गांव में चकबंदी प्रक्रिया के तहत फॉर्म-9 के वितरण का कार्य दूसरे दिन भी जारी रहा। दिनांक 04 नवंबर 2026, बुधवार को सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक ग्रामीणों के बीच फॉर्म वितरित किए गए। इस दौरान फॉर्म प्राप्त करने के लिए ग्रामीणों की अच्छी-खासी मौजूदगी देखने को मिली।

मौके पर चकबंदी लेखपाल कार्तिक पांडेय उपस्थित रहे। उनके साथ ग्राम सभा के बृजेश पाल, प्रदीप पाल एवं अभिषेक यादव सहित अन्य लोगों ने भी शुरू से लेकर अंत तक फॉर्म वितरण कार्य में सक्रिय सहयोग किया।

यह भी पढ़ें: खजुरन गांव में चकबंदी प्रक्रिया के तहत फॉर्म-9 का हुआ प्रकाशन, पहले दिन 250 फॉर्म वितरित, शेष फॉर्म कल मिलेंगे*

चकबंदी प्रक्रिया को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीणों को आवश्यक फॉर्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं। फॉर्म वितरण के दौरान ग्रामीणों को प्रक्रिया से संबंधित जरूरी जानकारी भी दी गई। दूसरे दिन भी वितरण कार्य जारी रहने से गांव में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और सक्रियता देखने को मिली।

इस दौरान चकबंदी लेखपाल कार्तिक पांडेय के साथ बृजेश पाल, प्रदीप पाल एवं अभिषेक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleउत्तर प्रदेश : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, राहुल गांधी बिना बारूद का रॉकेट हैं
Next articleजौनपुर: अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here